बिहार प्रदेश के मुज़फ़्फ़रपुर जिले के साहेबगंज प्रखण्ड में चाइल्डलाईन सब-सेंटर की प्रखंड स्तरीय सलाहकार समिति की वार्षिक बैठक आयोजित किया गया। प्रखण्ड सभा-कक्ष में आहुत कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद अलाउद्दीन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद अलाउद्दीन ने वर्तमान में चमकी बुखार से संबंधित ज्वलंत मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर देने की जरुरत बताया। उन्होंने पीएचसी में बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी हर प्रकार की सहायता उपलब्ध होने की बात कहीं। तथा बैठक में अपना विचार व्यक्त किया कि चाइल्डलाईन सब-सेंटर के माध्यम से बच्चों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम सराहनीय है।

बैठक में चर्चा के दौरान ग्रामीण जन कल्याण परिषद के निदेशक मकबूल अहमद ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तथा चाइल्डलाईन सब-सेंटर के कार्यक्रमों पर विशेष प्रकाश डाला।

प्रखण्ड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, कॉलैब चाइल्डलाईन मुजफ्फरपुर के सदस्य, स्थानीय संवाददाता, जीविका के बीपीएम समेत चाइल्डलाईन सब-सेंटर की टीम के सदस्यों ने भी भाग लिया।

Leave a comment