Category: Media
-

जस्टिस संजीव खन्ना देश के 51वें सीजेआई
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस संजीव खन्ना को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।
-

देश के विभिन हिस्सों में होगा राजभाषा सम्मेलन: अमित शाह
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज केन्द्रीय हिन्दी समिति की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। सुषमा स्वराज भवन में आयोजित इस बैठक में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि 2014 से 2024 तक का कालखंड भारतीय भाषाओं के संरक्षण व संवर्धन के लिए गौरवमयी कालखंड है। श्री शाह ने…
-

भोजपुरी लोक साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए डॉ ब्रजभूषण मिश्र सम्मानित
नई दिल्ली। बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के करवतही बाजार में चरणाश्रयी फाउंडेशन की ओर से आयोजित सदानीरा महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय समारोह में भोजपुरी साहित्य कला संस्कृति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले साहित्यकारों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में, भोजपुरी साहित्य में विशिष्ट…
-

5वां बिहार प्रांतीय ‘सवात’ चैंपियनशिप-2024 का बेस्ट स्कूल अवार्ड टीपीएस को मिला
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के डॉ जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय इंडोर स्टेडियम में रविवार को जिला खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 5वीं बिहार राज्य सवात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर टीम को 48 गोल्ड, 16 सिल्वर व 14 ब्रॉच मेडल के साथ ऑल ओवर चैंपियनशिप का पुरस्कार डिप्टी मेयर डॉ मोनालिसा ने विजेता उपविजेता…
-

झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी के द्वारा भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर अमर्यादित शब्द को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया; तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट तलब
नई दिल्ली। आगामी 13 और 20 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव होने हैं। और अभी दूसरे चरण के मतदान हेतु प्रत्याशियों के पर्चा भरने की प्रक्रिया जारी है इस बीच, झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री, कांग्रेस नेता तथा जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के ऊपर भाजपा नेत्री सीता सोरेन पर अमर्यादित शब्द व्यवहार को…
-
निजी स्कूल की छात्रा की कथित आत्महत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा स्वत: संज्ञान
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक निजी स्कूल परिसर में एक लड़की की कथित आत्महत्या की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए मीडिया रिपोर्ट्स पर स्वत: संज्ञान लिया है। जिसमें कहा गया है कि आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा ने रेड्डीपलेम ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्कूल के…
-
13 सूत्री मांगों को लेकर मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट के समक्ष जन-प्रदर्शन
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की आम जनता के हित में तत्काल भूमि सर्वे पर रोक लगाने, सरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने, ग्रामीण स्तर पर कैंप लगाकर दाखिल खारिज व ऑनलाइन जमाबंदी में गड़बड़ी दूर करने, नहर, नाले, सड़क किनारे व बांध पर बसे सभी गरीबों…
-

‘ट्रेकोमा’ बच्चों में अधिक संवेदनशील : डबल्यूएचओ
नई दिल्ली। स्पष्ट दृष्टि जीवन के सबसे अनमोल प्रयासों में से एक है, जो दैनिक गतिविधियों, शिक्षा और समग्र कल्याण के लिए जरूरी है। हालांकि, ट्रेकोमा जैसी कई बीमारियां दृष्टि के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है, जो संभावित रूप से उपचार न किए जाने पर हमेशा के लिए अंधेपन कारण बन सकती है। ट्रेकोमा…
-
दिल्ली में लद्दाखी आंदोलनकारियों पर दमन की निंदा
नई दिल्ली। लोकतांत्रिक जन पहल बिहार के संयोजक सत्य नारायण मदन ने आज पटना में एक बयान जारी कर देश के जाने-माने पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और उनके साथियों के द्वारा लद्दाख की जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने का समर्थन करते हुए लद्दाख की जनता के आंदोलन के प्रति अपनी एकजुटता…
-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा; दरभंगा जिले में जायजा के दौरान जल्द से जल्द राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया। इस दौरान बाढ़ राहत शिविर का जायजा लेते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए तैयार किये जा रहे हैं फूड पैकेट में दिए जा रहे हैं सामानों की जानकारी ली। तथा जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को जल्द से…
-
बाढ़ पर नीतीश सरकार का नासमझ और डपोरशंखी रवैया ?…??.
——————————–नई दिल्ली। बिहार के भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा जनता दल (यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कल यह बयान दिया था कि बिहार में बाढ़ की समस्याओं के निदान के लिए पांच नये बराज बनाये जाएंगे। कोसी नदी पर सुपौल जिला के डगमारा में, बागमती नदी पर…
-

गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज नगर परिषद स्थित अशोक चौक के समीप ‘द लिच्छवी रुरल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी’ की ओर से आवासीय टर्निंग प्वाइंट स्कूल में गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष शिव…
-

नदियों में नेपाल से पानी आने से बाढ़ की चपेट की ओर बढ़ता बिहार
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार बारिश होने और वहां से नदियों में पानी आने से बिहार के नदियों जैसे कोसी, बागमती, गंडक और बुढ़ी गंडक का जलस्तर बढ़ गया है। राज्य एक बार फिर बाढ़ की चपेट के दौर से गुजर रहा है। खासतौर से उत्तर बिहार में बाढ़ की तबाही खतरनाक स्थिति पैदा कर…
-
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई गई
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज नगर परिषद स्थित भगत सिंह चौक पर आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 117वीं जन्म जयंती मनायी गई। इस दौरान, चौक स्थित उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें सलामी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में, सीपीआई (एमएल) के सचिव डॉ अज़ीमुल्लाह अंसारी ने भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन…
-

सीजेआई के हाथों सूर्यांशु चतुर्वेदी को मिली मास्टर ऑफ पब्लिक पॉलिसी की डिग्री; सम्मान से लोगों में हर्ष
नई दिल्ली। नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) बेंगलुरु, में आज 32वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीजेआई डॉ डीवाई चंद्रचूड़, मुख्य अतिथि श्री आर. वेंकटरमणी, भारत के अटॉर्नी जनरल, शिक्षा मंत्री, कानून और सामाजिक न्याय मंत्री और उच्च न्यायालयों के न्यायमूर्तियों की उपस्थिति में सूर्यांशु चतुर्वेदी…
-

रांची में आज राष्ट्रपति ने शताब्दी समारोह को संबोधित किया
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज झारखंड के रांची में आयोजित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद – राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेती को लाभप्रद बनाने के अलावा 21वीं सदी में कृषि के समक्ष तीन अन्य बड़ी चुनौतियां हैं। खाद्य…
-
बिहार के दलित बस्ती को दबंगों द्वारा जलाने को लेकर राहुल गांधी ने कहा : प्रधानमंत्री का मौन इस बड़े षड़यंत्र पर स्वीकृति की मोहर है
नई दिल्ली। बिहार के नवादा जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत देदौर कृष्णा नगर दलित बस्ती में बीते बुधवार की शाम दबंगों ने 80 घरों में आग लगा दी। इस डरावनी घटना में मवेशियों के जल कर मर जाने की भी खबर है। इस बावत पीड़ितों ने दबंगों पर गोलीबारी व मारपीट करने का आरोप लगाया है।…
-

बिहार के किसानों को केंद्र की ओर से सौगात मिली
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडे के साथ कृषि भवन में आज एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने की। इस दौरान, बिहार के कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने और किसानों की सुविधा-सहूलियत के…
-

हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने आज हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इसका उद्घाटन करते हुए आयोग के महासचिव भरत लाल ने कहा कि हिन्दी भाषा देश के लोगों को आपस में जोड़ती है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में हिन्दी भाषा ने अहम भूमिका निभाई थी। सभी को हिन्दी के साथ-साथ कम से कम एक क्षेत्रीय…
-

हिंदी दिवस पर ‘चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन’ का आयोजन
नई दिल्ली। हिंदी दिवस के अवसर पर आज भारत मंडपम में ‘चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में, राजभाषा के रूप में हिंदी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्मारिका का लोकार्पण समेत स्मारक सिक्का व डाक टिकट भी जारी किया गया। इस दौरान, सम्मेलन को संबोधित करते हुए…
-

कॉमरेड सीताराम येचुरी नहीं रहे; निधन पर पूरे देश में शोक की लहर
नई दिल्ली। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के महासचिव कॉमरेड सीताराम येचुरी का निधन 3:05 पर एम्स में हो गया। तेज बुखार आने के बाद 19 अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे 72 वर्ष की उम्र में आज सबको अलविदा कह गए। उनके चाहने वाले लोगों का मानना है कि सेकुलरिज्म…
-

पटना में आज तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना स्थित ज्ञान भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने “सामाजिक रूप से न्यायसंगत और सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायतें” विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। पंचायती राज मंत्रालय द्वारा बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग…
-

‘जहां सम्मान वहीं मतदान’ के नारा के साथ तैलिक साहू सभा का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड अंतर्गत एक निजी विवाह भवन में आज तैलिक साहू सभा का एक दिवसीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ।प्रखंड स्तरीय इस सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष जगरनाथ प्रसाद गुप्ता ने लोगों से कहा कि विधानसभा चुनाव के पूर्व मुजफ्फरपुर में तेली समाज की तरफ से राजनीतिक अधिकार रैली की…
-

शिक्षक एक व्यक्ति नहीं; एक समाज, एक देश है : डॉ ओमप्रकाश
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर परिषद साहेबगंज अशोक चौक स्थित आवासीय टर्निंग प्वाइंट स्कूल में आयोजित शिक्षक दिवस के मौके पर आज स्कूल के प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश प्रसाद ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान, स्कूल की निदेशिका सुनीता कुमारी ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना…
-
सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी स्वागत योग्य : राहुल गांधी
नई दिल्ली। बुलडोज़र को लेकर सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया है। उन्होंने असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण ‘बुलडोज़र नीति’ पर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि बुलडोज़र के नीचे मानवता और इंसाफ को कुचलने वाली भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा अब देश के सामने बेनक़ाब…
-
शौचालयों में छिपे कैमरे से ली गई महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो ने लोगों की सुरक्षा और निजता के प्रति चिंता बढ़ायी
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में एक गर्ल्स कॉलेज तथा कर्नाटक के बेंगलुरु में एक प्रसिद्ध भोजनालय के शौचालयों में छिपे हुए कैमरे पाए जाने की कथित घटना ने लोगों की सुरक्षा और निजता के प्रति चिंता बढ़ा दी है। ऐसी घटनाएं हमारे समाज में विश्वास की कमी और सुरक्षा की कमजोरी को…
-

यूपी में शहीद प्रतिमा-स्थल पर बुलडोजर चलाने की घोर निंदा
नई दिल्ली। यूपी के जनपद मैनपुरी के तहसील किशनी गांव घोटारा में सन् 2000 में बनायी गई शहीद प्रतिमा स्थल पर लेखपाल और कानूनगो द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई करने की ख़बर सामने आयी है। परिजनों का आरोप है कि लेखपाल और कानूनगो ने बिना सूचना दिए उनके शहीद के प्रतिमा स्थल पर बुल्डोजर चला दिया…
-

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पुरस्कृत व सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई दी
नई दिल्ली/बिहार। दुनिया भर में “हॉकी के जादूगर” के नाम से मशहूर हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जयंती पर 29 अगस्त को स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत व सम्मानित करने का कार्य वृहस्पतिवार को पूरे हर्षोल्लास…
-
सीएम का आई-हॉस्पिटल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निर्माणाधीन आई हॉस्पिटल का आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया। और निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत प्रत्यय ने मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि 188 करोड़ रुपए…
-

तेली समाज के तीन लोगों के गोली से ज़ख्मी होने के मामले में घटनास्थल का सोमवार को मुआयना
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना अंतर्गत नेउरा चौक स्थित एक दुकान पर सशस्त्र अपराधियों द्वारा लूटपाट करने और विरोध करने पर गोलीबारी कर पूर्व सरपंच विजय प्रभाकर सहित तेली समाज के तीन लोगों को जख्मी कर देने को लेकर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती आज…
-

रायपुर में आपराधिक न्याय के नए कानून के अनुवादित संस्करणों का लोकार्पण
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आपराधिक न्याय के नए कानून के अनुवादित संस्करणों का लोकार्पण किया। इस मौके पर, उन्होंने प्रेस को बताया कि आपराधिक न्याय के नए कानूनों से जन-जन को जोड़ने के लिए इन कानूनों का देश की विभिन्न भाषाओं में अनुवाद कार्य शुरू…
-

“हमारा संविधान, हमारे अधिकारों का आधार है, हमारी पहचान है”: राहुल
नई दिल्ली। यूपी के प्रयागराज में आज संविधान सम्मान सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन कन्वेंशन सेंटर में आहुत इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वंचितों के हक और हिस्सेदारी, जाति जनगणना से हर वर्ग की न्याय पूर्ण भागीदारी, एक समृद्ध और समतापूर्ण भारत बनाने को लेकर आम जनता को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने…
-

शहीद छकौड़ी लाल साह का 82वां शहादत समारोह सम्पन्न
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू प्रखंड के मगुरहिया चौक स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आज शहीद छकौड़ी लाल साह का 82वां शहादत दिवस समारोह साहू भूपाल भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर, समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा अयोग के पूर्व अध्यक्ष…
-

जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 80वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा : “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।” वहीं, कांग्रेस सांसद तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने पिता पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव…
-

कैंडल मार्च निकाला
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना अंतर्गत लालू छपरा नयागांव के एक नाबालिग महादलित युवती रूपा कुमारी (9वीं कक्षा की छात्रा) की निर्मम हत्या एवं पश्चिम बंगाल की महिला जूनियर चिकित्सक डॉ मौमिता देवनाथ के साथ रेप और हत्या को लेकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति संघर्ष मोर्चा, साहेबगंज के बैनर तले कैंडल मार्च…
-
मंदिर में मची भगदड़ से 7 लोगों की मौत
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले के मखदुमपुर के वाणावर सिद्धेश्वर मंदिर में मची भगदड़ में सात लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। तथा मृतक के आश्रितों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। हादसे में घायल हुए लोगों के समुचित इलाज़…
-
बिहार के मृतक कांवरियों के परिजनों को 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान
बिहार के वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास रविवार को डीजे ट्रॉली पर सवार 9 कांवरियों की करंट लगने से मृत्यु होने की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के द्वारा मृतकों के परिजनों को…
-

वायनाड में राहत एवं बचाव अभियान जारी
नई दिल्ली। केरल के वायनाड में खराब मौसम और कठिन इलाके के बीच भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में नौसेना का बचाव और राहत अभियान जारी है। खबर है कि आपदा से प्रभावित लोगों को ज़रूरी सामग्री और खाने-पीने की चीजों की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए एक टीम को नदी के पास तैनात किया गया…
-

आरसीसी सड़क पर ईट-रोड़ा गिराने के औचित्य की जांच-पड़ताल करते हुए गैर जरूरी काम पर रोक लगाने के संबंध में।
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत साहेबगंज नगर परिषद के गांधी चौक से अशोक चौक तक के मजबूत पक्का कंक्रीट सड़क इसके एक तरफ नाला का निर्माण 5 साल पहले लाखों की सरकारी राशि से किया गया। इस निर्माण के कुछ समय बाद अशोक चौक स्थित एसएच-74 बाईपास सड़क बना तब से, बाईपास के…
-
3 छात्रों की डूबने से मौत मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया
नई दिल्ली। दिल्ली में एक प्रमुख सिविल सेवा कोचिंग सेंटर के बाढ़ग्रस्त बेसमेंट लाइब्रेरी में 3 छात्रों की डूबने से मौत की समाचार रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार, पुलिस आयुक्त और नगर निगम आयुक्त को दो सप्ताह के भीतर मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत…
-
जनसुराज संविधान निर्माण समिति की बैठक संपन्न
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में आज जनसुराज संविधान निर्माण समिति की बैठक हुई। बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में, जनसुराज पद-यात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंच से 121 सदस्यीय संविधान निर्माण समिति की घोषणा की। मौके पर, श्री किशोर ने कहा कि…
-
लखनऊ में आज ‘संविधान-मानस्तंभ’ दिवस समारोह
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के लखनऊ स्थित मुख्यालय में एक सादगीपूर्ण समारोह में ‘संविधान-मानस्तंभ’ की स्थापना की जाएगी। पार्टी ने आज आरक्षण दिवस 26 जुलाई को ‘संविधान-मानस्तंभ’ के ‘स्थापना दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी की ओर से कहा गया है कि इसी दिन महात्मा ज्योतिबा फूले जी द्वारा संकल्पित…
-

‘दहलीज़ से आगे : बिहार की महिला ग़ज़लकार’ पुस्तक का मुज़फ्फरपुर में लोकार्पण
नई दिल्ली। बिहार की साहित्यिक राजधानी कहे जाने वाले मुज़फ्फरपुर में बुधवार को डॉ शांति कुमारी सम्मान समारोह 2024 का आयोजन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स में किया गया। इस मौके पर, श्वेतवर्णा प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित प्रो. अविनाश भारती की सद्य सम्पादित पुस्तक ‘दहलीज़ से आगे : बिहार की महिला ग़ज़लकार’ का लोकार्पण-कार्यक्रम संपन्न हुआ।…
-

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे बस हादसे में मृतक के आश्रितों को 02 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की नीतीश कुमार की घोषणा
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए बस हादसे को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री कुमार ने शोक-संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। तथा इस दुर्घटना में बिहार…
-

राहुल गांधी का मणिपुर दौरा
नई दिल्ली। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज मणिपुर में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना और हिम्मत दी। एक सोशल मीडिया पर बताया गया है कि मणिपुर एक साल से ज्यादा समय से हिंसाग्रस्त है। सैकड़ों लोगों ने जान गंवाई। हजारों लोग राहत कैंपों में रह रहे हैं। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार…
-
‘लोकतांत्रिक जन पहल’ मानहानि से संबंधित कानून पर नये सिरे से पुनः अवलोकन की मांग करता है : सत्य नारायण मदन
नई दिल्ली। लोकतांत्रिक जन पहल, बिहार ने नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता और जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को मानहानि के एक मामले में सजा देने के फैसले का विरोध जताया हैं। आज पटना में, प्रेस को जारी एक बयान में लोकतांत्रिक जन पहल के संयोजक सत्य नारायण मदन ने कहा है कि लोकतंत्र…
-

पंजाब के बठिंडा से लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के तीन गुर्गे गिरफ्तार
नई दिल्ली। पंजाब के बठिंडा, मोहाली और इसके आसपास के इलाकों में हत्याओं को अंजाम देने की योजना बना रहे लॉरेंस बिश्नोई और विदेश स्थित गोल्डी बराड़ के तीन गुर्गों को गुप्त सूचना के आधार पर बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की संयुक्त ऑपरेशन में तीन पीस्तौल, छः जिंदा कारतूस, छः मैगजीन…
-

शिरोमणि भगत कबीर की 626वीं जयंती मनी
नई दिल्ली। पंजाब के होशियारपुर में शिरोमणि भगत कबीर की 626वीं जयंती पर आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाग लिया। इस दौरान, लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगत कबीर ने स्वयं अपने गांव और जीवन में गरीबी का सामना करते हुए समाज में जाति और मानदंडों…
-
अरूंधति रॉय और प्रो शेख़ शौकत हुसैन पर से तत्काल मुकदमा वापस करने की मांग
नई दिल्ली/बिहार। देश की जानी-मानी लेखिका और जनसरोकारी बुद्धिजीवी अरूंधति रॉय और कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्व प्रोफेसर एवं मानवाधिकार समाज कर्मी शेख शौकत हुसैन के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) एवं आईं पी सी की अन्य धाराओं के तहत दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना के द्वारा मुकदमा…
-

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने आज कार्यभार संभाला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री कार्यालय का कार्यभार संभाल लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शुरू से ही पीएमओ ने सेवा का अधिष्ठान और जनता का पीएमओ बनाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने पीएमओ को एक उत्प्रेरक एजेंट के रूप में विकसित…
