Category: Media
-

प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने आज कार्यभार संभाला
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री कार्यालय का कार्यभार संभाल लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शुरू से ही पीएमओ ने सेवा का अधिष्ठान और जनता का पीएमओ बनाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने पीएमओ को एक उत्प्रेरक एजेंट के रूप में विकसित…
-

महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश ने शांतिपूर्ण और हिंसा मुक्त चुनाव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रेरित किया: सीईसी राजीव कुमार
नई दिल्ली। भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉ. सुखबीर सिंह संधू के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात कर लोक सभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची सौंपी। इसके बाद दोनों आयुक्तों के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारी आज शाम को राजघाट गए जहां शांतिपूर्ण…
-

एनडीए सरकार के गठन का दावा पेश करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंत्रिपरिषद सहित अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया। जिसे स्वीकार कर लिया गया है। राष्ट्रपति से मिलकर त्यागपत्र सौंपने को लेकर जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहेंगे। वहीं, केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई…
-

‘स्वच्छ भारत मिशन’ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त
नई दिल्ली। यूपी के शामली नगर पालिका सभागार में आज ‘ब्रांड एम्बेसडर-स्वच्छ भारत मिशन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका के चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर, 2014 को ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ पूरे भारत में राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया था।…
-
निर्देश
क्राईम फ्री इण्डिया ब्यूरो (सीएफआईबी) वो इसके अनुषंगिक संगठनों से जुड़े सदस्यों/कार्यकर्ताओं/पत्रकार बंधुओं! विदित है कि पूरे भारत में लोकसभा का आम चुनाव हो रहा है। सात चरणों में पूरे होने वाले इस आम चुनाव का दूसरा चरण भी समाप्त हो चुका है। इसमें, सीएफआईबी वो अनुषंगिक संगठनों के कार्यकर्ताओं/ मीडियाकर्मियों द्वारा पूर्व की भांति…
-

‘भारत रत्न’ से नवाजे गए
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक अलंकरण समारोह में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत के चार विशिष्ट विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। इस समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के मरणोपरांत दिया गया ‘भारत रत्न’ सम्मान उनके सूपुत्र पी.वी. प्रभाकर राव ने ग्रहण किया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के मरणोपरांत…
-

शहीदी दिवस पर रोज़ा-इफ़्तार व होली मिलन का आयोजन
नई दिल्ली। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के 93वें शहादत दिवस के मौके पर सामाजिक सद्भावना मंच एवं मुस्लिम समाज के संयुक्त तत्वावधान में हरियाणा के उचाना जामा मस्जिद में शनिवार को रोजा़-इफ़्तार व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुस्लिम समाज के वरिष्ठ व्यक्ति मा. शरीफ़ और एडवोकेट मनोज…
-

शहीदी दिवस पर कार्यक्रम
नई दिल्ली/ बिहार। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के शहादत दिवस पर मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मुशहरी, साहेबगंज और सरैया प्रखंड में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुशहरी के मनिका चौक चौधरी मार्केट में भगत सिंह छात्र नौजवान सभा द्वारा परिचर्चा के विषय ‘आज के समय में भगत सिंह और छात्र युवाओं का दायित्व’ कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम…
-

‘रक्त सेवा ट्रस्ट’ ने शामली और लिसाड़ में रक्तदान कैंप लगाया
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शामली स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क मिल रोड शामली एवं गांव लिसाड़ में ‘रक्त सेवा ट्रस्ट’ (रजि० एनजीओ) द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का शुभारंभ ट्रस्ट के संरक्षक अजय संगल ने रिबन काट कर किया। इस दौरान, श्री संगल ने लोगों को बताया कि रक्तदान करने से…
-
डॉ ब्रजभूषण मिश्र सहित तीन यशस्वी साहित्यकारों को ‘माँ राजमणि सम्मान’
नई दिल्ली। हिंदी साहित्य संकल्प संधान पीठ के तत्वावधान में 19 मार्च को रांची के मोहराबादी के स्वाध्याय परिसर में आयोजित ‘माँ राजमणि सम्मान समारोह’ में ‘शहीद श्रीराम तिवारी कौस्तुभमणि भोजपुरी सम्मान’ अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डाॅ ब्रजभूषण मिश्र को प्रदान की जाएगी। सम्मान में स्मृति-चिह्न, अंग-वस्त्र के अलावा पाँच हजार रूपए…
-
पटना के साईंस सिटी का निर्माण लंदन के साईंस म्यूजियम के अनुरूप होगा
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने लंदन यात्रा के दौरान साइंस म्यूजियम का परिभ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने साइंस म्यूजियम, लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साइंस सिटी पटना को साइंस म्यूजियम लंदन के अनुरूप बनवाएंगे। पटना के साइंस सिटी के लिए लंदन के…
-

जलवायु परिवर्तन तथा नदियों के संकट पर संवाद-गोष्ठी आयोजित
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे ज्वलंत मुद्दे “जलवायु परिवर्तन तथा नदियों का संकट” विषय पर एक संवाद-गोष्ठी लखनदेई बचाओ संघर्ष समिति तथा सर्वोदय मंडल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बिहार के सीतामढ़ी जिले के गांधी मैदान में आयोजित किया गया। इस दौरान, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा आनन्द किशोर ने जलवायु परिवर्तन पर…
-

आज संविधान और लोकतंत्र को बचाना हम महिलाओं का सर्वोच्च दायित्व : कंचन बाला
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना स्थित गांधी संग्रहालय में रविवार को एक दिवसीय राज्य महिला कार्यकर्ता कन्वेंशन लोकतांत्रिक जन पहल के तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश के उन्नीस जिलों से 84 महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान, जानी मानी राजनीतिक सामाजिक नेता कंचन बाला ने कन्वेंशन के प्रारंभ में कन्वेंशन की…
-

संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनी
नई दिल्ली। बिहार के रोहतास जिले (सासाराम) में आज रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (ए) द्वारा संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष सलोनी देवी ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान, सलोनी देवी ने कहा कि मन चंगा तो कटौती में गंगा का लोगों…
-

2014 से पहले देश आर्थिक अपराधियों से आहत था : अनुराग ठाकुर
नई दिल्ली। केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने फेडरल बैंक की 2024 वार्षिक सरकारी और संस्थागत बिजनेस मीट का शुक्रवार को उद्घाटन करते हुए कहा कि जब 2014 से पहले देश आर्थिक अपराधियों से आहत था, तो यह वर्तमान सरकार ही थी जो आर्थिक अपराधी विधेयक लेकर आई और अभी भी सभी अपराधियों…
-

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के रेवाड़ी में एम्स की आधारशिला रखी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हरियाणा के रेवाड़ी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी। मौके पर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, नियोजन, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कॉर्पोरेट कार्य राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, हरियाणा…
-

प्रभु श्री राम जी का रथ मथुरा के लिए प्रस्थान किया
नई दिल्ली। श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर विगत 22 जनवरी को हरिद्वार से चलकर आगामी 21 अप्रैल को प्रयागराज संगम घाट पर विजय यात्रा के समापन का संकल्प लेकर साधु संत समाज आज 21 वें दिन मथुरा के लिए प्रस्थान किया। जय सियाराम और हर हर महादेव के उद्घोष के…
-

‘हिन्दी ग़ज़ल के साक्षी’-पुस्तक का विश्व पुस्तक मेला में लोकार्पण
नई दिल्ली। प्रो.अविनाश भारती की तीसरी पुस्तक ‘हिन्दी ग़ज़ल के साक्षी’ का सोमवार की संध्या प्रगति मैदान में आयोजित विश्व पुस्तक मेला में लोकार्पण किया गया। बताते चलें कि, प्रो.भारती द्वारा संपादित पुस्तक ‘हिन्दी ग़ज़ल के साक्षी’ में अमीर खुसरो से लेकर अबतक के चुनिंदा 365 ग़ज़लकारों को शामिल किया गया है। संपादित पुस्तक श्वेतवर्णा…
-

विजय कुमार सिन्हा के उपमुख्यमंत्री बनने पर हर्ष जताया; लोगों ने बधाई दी
नई दिल्ली/पटना। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बी.सी.डी.ए), पटना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (पी.सी.डी.ए), पटना ड्रग एसोसिएशन (पी.डी.ए) की एक संयुक्त टीम बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा से उनके आवास पर मुलाक़ात की। तथा हर्ष जताते हुए बुके भेंट किया और उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में, बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (बी.सी.डी.ए)…
-

बापू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
नई दिल्ली/ बिहार। मंगलवार को मुजफ्फरपुर के ABC NGO फोरम द्वारा जिले में संस्था-जगत से जुड़े दिवंगत कार्यकर्ताओं की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीन जन कल्याण परिषद कार्यालय, सादपुरा में आयोजित सभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित लोकनायक जयप्रकाश नारायण, पद्मश्री कृष्ण देव दीवान, बद्री बाबू, डॉ कृष्णानंद शर्मा, कंचन सिंह, राम संजीवन…
-

पीएम मोदी की ‘एक भारत,श्रेष्ठ भारत’ की पहल अयोध्या का भगवान श्री रामलला मंदिर
नई दिल्ली। कश्मीर में बर्फ से ढकी ऊंची चोटियों से लेकर कन्याकुमारी में धूप से सराबोर समुद्र तटों तक, राम नाम की गूंज ने पूरे भारत में भक्ति का माहौल बना दिया है। अब यह भक्ति अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर के रूप में मूर्त रूप ले रही है। यह गौरवमय मंदिर भारत की एकता…
-
नीतीश कुमार को बधाई दी
नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इधर, मुजफ्फरपुर जिला जदयू महासचिव शाहिद भारती ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाल के दिनों में इकलौते प्रखर समाजवादी नेता हैं जिनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पूरे…
-

अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस मौके पर हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मिकी की रामायण, ज्ञान का मार्ग है जो हमें श्री राम से जोड़ती है। आधुनिक भारत में महर्षि वाल्मिकी…
-
मिर्गी की दवा ‘सोडियम वैल्प्रोएट’ गुणवत्ता परीक्षण में फेल; दिल्ली के मुख्य सचिव, औषधि महानियंत्रक और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में मिर्गी के उपचार के लिए अनुशंसित दवा ‘सोडियम वालप्रोएट’ को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव, औषधि महानियंत्रक और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी किया है । एक जानकारी में बताया गया है कि…
-
मानव अधिकार दिवस मनाया
नई दिल्ली। मानव अधिकार दिवस पर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने रविवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक समारोह का आयोजन किया। जिसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। इस दौरान, उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की समावेशी नीतियों के सकारात्मक कार्यान्वयन ने लाखों लोगों…
-
विश्व मानव अधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने संदेश दिया
नई दिल्ली। विश्व मानव अधिकार दिवस (10 दिसंबर) की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग,भारत के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने लोगों को हार्दिक बधाई दी है। अपने संदेश में न्यायमूर्ति श्री मिश्रा ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1948 में मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा (यूडीएचआर) को अपनाए जाने के…
-
पांच साल तक और नि:शुल्क अनाज जारी रखने का कैबिनेट का निर्णय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने निर्धन और निर्बल वर्गों के लिए खाद्यान्न की पहुंच, सामर्थ्य और उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच वर्षों तक नि:शुल्क खाद्यान्न जारी रखने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार आगामी 1 जनवरी से पांच वर्ष की अवधि के…
-

किसान-मजदूर महापड़ाव के तीन दिवसीय कार्यक्रम का पटना में समापन
नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा और केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के संयुक्त देशव्यापी आह्वान पर पटना के गर्दनीबाग में आयोजित तीन दिवसीय “किसान-मजदूर महापड़ाव” का समापन अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के नन्द किशोर सिंह के अध्यक्षीय भाषण से किया गया। सभा में किसान-मजदूर महापड़ाव के माध्यम से एमएसपी की कानूनी गारंटी करने, चार श्रम…
-
उत्तराखंड के सिल्क्यारा में चल रहे बचाव कार्यों को सनसनीखेज न बनाएं : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
नई दिल्ली।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन चैनलों को सलाह जारी की है जिसमें कहा गया है कि वे उत्तराखंड के सिल्कयारा में चल रहे बचाव अभियान को सनसनीखेज बनाने से बचें और जिस सुरंग स्थल पर बचाव अभियान चल रहा है, उसके करीब से कोई भी लाइव पोस्ट/वीडियो न करें। और यह सुनिश्चित करें…
-

बाल दिवस पर बच्चों की राष्ट्रपति से मुलाकात
नई दिल्ली।बाल दिवस पर आज विभिन्न स्कूलों/संगठनों के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केन्द्र में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि हम अक्सर कहते हैं कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इस भविष्य को सुरक्षित रखना और इसका उचित पालन-पोषण सुनिश्चित करना हम सभी का कर्तव्य…
-
धोखाधड़ी वाली कॉल से संबंधित पब्लिक एडवाइजरी
नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र के लिए नीतियां, कार्यक्रम और नियामक ढांचे तैयार करने वाली नोडल एजेंसी दूरसंचार विभाग नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए ऐसी धोखाधड़ी वाली फोन कॉल्स में हुई बढ़ोतरी के बारे में सचेत कर रहा है, जिनमें दावा किया जाता है कि दूरसंचार विभाग द्वारा दो घंटे के भीतर…
-
केंद्र सरकार ने गलत सूचना और डीपफेक की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को परामर्श जारी किया और कहा कि ऐसी किसी भी सामग्री की रिपोर्ट किए जाने के 36 घंटे के भीतर उसे हटा दें
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गलत सूचना और डीपफेक की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को परामर्श जारी किया है। जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कंप्यूटर संसाधनों के उपयोगकर्ताओं (यूजरों) को किसी अन्य व्यक्ति की नकल करने वाली किसी भी जानकारी को होस्ट, प्रदर्शित, अपलोड, संशोधित, प्रकाशित, प्रसारित, स्टोर, अपडेट या साझा न करने के लिए उचित प्रयास करते हुए कहा…
-
मुख्य सूचना आयुक्त और दो नए सूचना आयुक्तों ने पदभार ग्रहण किया
नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में हीरालाल सामरिया को पद की शपथ दिलाई। पदभार ग्रहण के उपरांत केंद्रीय मुख्य सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया ने केंद्रीय सूचना आयोग में आयोजित एक समारोह में आनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी…
-

आयुर्वेद दिवस 10 नवम्बर पर देश भर में संदेश ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ प्रोग्राम
नई दिल्ली। देश भर के युवाओं को आयुर्वेद दिवस के वैश्विक संदेश ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ से जोड़ने और उसकी समृद्ध विरासत और सार्वजनिक कल्याण हेतु आयुर्वेद के समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 शहरों में कल से बाइकर्स रैलियां आयोजित की जा रही हैं। इसको लेकर, केंद्रीय आयुष और बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग…
-
शांति और विकास के लिए परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित उपयोग हेतु भारत प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री
🔷 अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने नरेन्द्र मोदी से की मुलाकात नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने शांति और विकास के लिए परमाणु ऊर्जा के सुरक्षित और संरक्षित उपयोग के लिए भारत की निरंतर…
-
शिक्षा सेवी की भर्ती को लेकर डीएम से मांग
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नगर परिषद साहेबगंज अंतर्गत मध्य विद्यालय (बालक) में शिक्षा सेवी (तालिमी मरकज) के चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी एवं विद्यालय द्वारा जारी मेघा सूची पर की गई आपत्ति की जांच अबतक लटकाने को लेकर जिला अधिकारी को पत्र सौंपा गया है। पत्र में,आपत्तिकर्ता मुसर्रत फातिमा की ओर से जिला…
-

भारत शिक्षा यात्रा का स्वागत एवं अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित
नई दिल्ली/बिहार। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में प्रखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ मोतीपुर द्वारा आयोजित भारत शिक्षा यात्रा का स्वागत एवं अभिनन्दन बरुराज स्थित चनही चौक पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक कुमार राय ने किया।इस दौरान, जिले के संगठन सचिव पवन कुमार प्रतापी…
-
ब्याज न चुकाने पर महिला के साथ मारपीट और उसके कपड़े उतरवाने की कथित घटना पर बिहार सरकार को नोटिस
नई दिल्ली/बिहार । राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने पटना के मोसिमपुर गांव में अनुसूचित जाति की एक 30 वर्षीय महिला के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट करने और उसके कपड़े उतरवा दिए जाने तथा उसके ऊपर पेशाब किये जाने की मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। कथित तौर पर ऋण पर अतिरिक्त ब्याज, 1,500/- रुपये की…
-

युवा गांधीजी के सपनों के भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं : राष्ट्रपति
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राजघाट स्थित गांधी दर्शन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण और परिसर में ‘गांधी वाटिका’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी संपूर्ण विश्व समुदाय के लिए वरदान स्वरूप हैं। उनके आदर्शों और जीवन मूल्यों ने पूरी दुनिया को एक नई दिशा…
-

एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये प्रति सिलेंडर कम
नई दिल्ली। भारत सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में भारी कमी की घोषणा की है। कल से देश भर के सभी बाजारों में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि, ‘रक्षा बंधन के अवसर पर यह देश की मेरी करोड़ों बहनों के लिए एक उपहार है। यह कटौती…
-

प्रेमचंद का सम्पूर्ण साहित्य सत्य, सुंदरता और आपसी प्रेम व भाईचारे का गहरा मिश्रण : मंगत राम शास्त्री
नई दिल्ली। हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति, नरवाना की शहर इकाई के तत्वावधान में साहित्य सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती, शहीद उधम सिंह की शहादत दिवस और पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह अध्ययन केंद्र में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनवादी लेखक संघ…
-

मणिपुर हिंसा को लेकर पटना की सड़कों पर उतरीं महिलाएँ; विशाल प्रतिरोध मार्च किया
नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में आज लोकतांत्रिक जन पहल के बैनर तले एक विशाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया। जुलूस गाँधी मैदान स्थित गाँधी मूर्ति के पास से निकल कर मुख्य सड़कों से होता हुआ स्टेशन के निकट बुद्धा स्मृति पार्क पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान सड़कों पर उतरीं हजारों…
-

सर्व सेवा संघ और गाँधी विद्या संस्थान पर कब्जे के ख़िलाफ़ समाहरणालय पर धरना
नई दिल्ली। बिहार के मुज़फ्फरपुर जिला समाहरणालय पर सर्वोदय मंडल की ओर से गाँधी, विनोबा, जयप्रकाश की विरासत बचाने को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम किया गया। जिसमें सर्व सेवा संघ और गाँधी विद्या संस्थान उत्तर प्रदेश को अपने कब्जे में किए जाने का केन्द्र सरकार का विरोध जताया गया। इस बाबत स्थानीय जिला प्रशासन…
-

‘मानसिक स्वास्थ्य को संस्थानों से आगे ले जाने’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा विज्ञान भवन में ‘मानसिक स्वास्थ्य को संस्थानों से आगे ले जाने’ विषय पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. भारती प्रवीण पवार केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भारत सरकार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.…
-
समान नागरिक संहिता लागू करने में किसी भी तरह की देरी हमारे मूल्यों के लिए हानिकारक होगी : उपराष्ट्रपति
नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आईआईटी गुवाहाटी के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग लेने के दौरान छात्रों से कहा कि समान नागरिक संहिता भारत और उसके राष्ट्रवाद को अधिक प्रभावी ढंग से बांध देगी; यूसीसी लागू करने में किसी तरह की और देरी हमारे मूल्यों के लिए हानिकारक होगी।उपराष्ट्रपति ने जोर देकर कहा कि…
-
बिहार महागठबंधन का धरना-प्रदर्शन
नई दिल्ली। बिहार महागठबंधन के आह्वान पर आज प्रखण्ड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। जिसमें केन्द्र की भाजपा की पिछले नौ सालों के मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ राजद, जदयू, कॉग्रेस, सीपीएम, सीपीआई, माले के नेताओं ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि 2024 में भाजपा को…
-
‘बाल श्रम उन्मूलन में शिक्षकों और उनके संघों की भूमिका’ पर आयोजित कल सम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया
नई दिल्ली। अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा ‘बाल श्रम उन्मूलन में शिक्षकों और उनके संघों की भूमिका’ पर कल सूर्या होटल में आयोजित सम्मेलन को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। भारतीय प्रेस क्लब में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रमुख शिक्षा संगठनों व श्रम समर्थकों ने जोर दिया कि सार्वजनिक वित्तपोषित…
-
पुलिस हिरासत में हत्या की रिपोर्ट तलब
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दो भाइयों अतीक अहमद और अशरफ को पुलिस हिरासत में हत्या किये जाने के मामले में संज्ञान लिया है। इस बावत आयोग ने पुलिस महानिदेशक तथा पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर क्रमशः रिपोर्ट मांगा है:(i) मौत की ओर…
